{"_id":"975bc62863a6288094a6151b597fd6c9","slug":"the-first-day-was-very-hot-cooked-plan-failed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही फुस्स हो गई हाट कुक्ड योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ही फुस्स हो गई हाट कुक्ड योजना
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
बाल विकास एवं पुष्टाहार महकमे की हाट कुक्ड योजना पहले दिन फुस्स हो गई। जिले के 1752 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 313 बच्चों को ही पहले दिन पका पकाया भोजन मिला। इन केंद्रों के बच्चों को हाट कुक्ड मुहैया कराने के लिए 17 एनजीओ का चयन किया गया है।
विज्ञापन
साल के पहले दिन हाट कुक्ड योजना के तहत सभी केंद्राें के बच्चों को हाट कुक्ड मिलना था। इनमें से शहर परियोजना के 178, कमालगंज परियोजना के 33 व राजेपुर परियोजना के 102 केंद्रों के बच्चों को ही हाट कुक्ड मिला। पांच परियोजनाओं में योजना शुरू ही नहीं हो पाई।
विज्ञापन
हाट कुक्ड के तहत बच्चों को मीठा दलिया दिया गया। योजना के तहत एनजीओ अपनी रसोई में हाट कुक्ड पका कर इसका वितरण करावाएंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राम लखन आर्य ने शहर परियोजना की रसोई का शुभारंभ कि या। इसके अलावा उन्हाेंने शहर इलाके के केंद्रों का जायजा लिया। सीडीपीओ मनीष चौरसिया ने शहर के वार्ड अशोक नगर में दलिया वितरित कर योजना की शुरुआत करवाई।
विज्ञापन
ब्लाक राजेपुर क्षेत्र में गुरुवार को एनजीओ के माध्यम से सात न्याय पंचायतों में स्थित 102 केंद्रों पर हाटकुक्ड योजना के तहत मीठा दलिया बांटा गया।
कसबा निवासी योगेंद्र सक्सेना के आवास पर हाटकुक्ड योजना के तहत उज्ज्वल समिति साहिबाबाद गाजियाबाद का सेंटर खोला गया है।
सेंटर का उद्घाटन प्रधान सचिनदेव तिवारी ने फीता काटकर किया। संचालक रवींद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सात न्याय पंचायतों अमैयापुर, पिथनापुर, अमृतपुर, करनपुरदत्त, कुतलूपुर, बरुआ और कुम्हरौर में स्थित 102 आंगनबाड़ी केंद्रों में हाटकुक्ड योजना के तहत खाद्यान्न बांटने का टेंडर मिला है।
इसके तहत गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र पिथनापुर, लीलापुर, किराचन, अमृतपुर, करनपुरदत्त और मुजहा आदि केंद्रों पर मीठा दलिया वितरित किया गया। सेंटर के उद्घाटन अवसर पर सीडीपीओ सुनीता उपाध्याय, हरिविलास अग्निहोत्री, विनोद प्रकाश द्विवेदी और सुपरवाइजर रामरती यादव मौजूद रहीं।