फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The family insisted on action being taken, and the funeral was held 20 hours later.

Farrukhabad News: कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, 20 घंटे बाद किया अंतिम संस्कार

Fri, 12 Dec 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The family insisted on action being taken, and the funeral was held 20 hours later.
कायमगंज। गांव घसिया चिलौली में शिवमंगल(24) की 10 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर परिजन ने हत्या का आरोप लगाकर 20 घंटे तक अंतिम संस्कार नहीं किया। परिजन का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। उन्होंने पत्नी और पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने युवक की पत्नी, सास, साली और पड़ोसी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। करीब 20 घंटे बाद दोपहर 3 बजे शिवमंगल का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पत्नी संजना ने पुलिस को बताया कि शिवमंगल ने कमरे की छत में लगे कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। सूचना मिलते ही तंबाकू गोदाम में काम कर रहे पिता सतीश और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे थे। सतीश ने घटनास्थल की स्थिति पर सवाल उठाते हुए उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार शाम करीब 7 बजे जब शव गांव पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। उन्होंने शव को गांव के पास ग्राउंड में टेंट लगवाकर रख दिया और कहा कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती, अंतिम संस्कार नहीं होगा। पिता सतीश ने कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी संजना और पड़ोसी युवक को नामजद कर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह भी परिजन अपने फैसले पर अड़े रहे। सूचना पर इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी, कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रधान के देवर शिवम यादव ने भी परिजनों को समझाने में सहयोग किया। कई घंटे की मशक्कत और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद परिजन मान गए। करीब 20 घंटे बाद दोपहर 3 बजे शिवमंगल का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन यह भी आरोप लगा रहे हैं कि जिस बेड पर शिवमंगल मिला था, उसी के नीचे कुछ बाल पड़े थे, जिन्हें पुलिस की जांच में शामिल करने की मांग की गई है।
प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed