{"_id":"6680678496dc68d7300e5a56","slug":"the-family-created-ruckus-by-keeping-the-dead-body-in-front-of-the-nursing-home-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-112895-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नर्सिंग होम के सामने शव रखकर परिजनों किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नर्सिंग होम के सामने शव रखकर परिजनों किया हंगामा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नर्सिंग होम के सामने युवती का शव रखकर परिजनों ने डॉक्टर दंपती की गिरफ्तारी की मांग कर कई घंटे तक हंगामा किया। देर रात को डीएम के आदेश पर सीएमओ ने युवती के शव को पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर में रखवाया। सुरक्षा को लेकर नर्सिंग होम के बाहर पुलिस तैनात की गई। शनिवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में युवती के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर नगलादीना एचपी श्रीवास्तव नर्सिंग होम में ऊपर के आवास के बाथरूम में शुक्रवार सुबह केयर टेकर युवती ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर डॉक्टर हेमंत श्रीवास्तव व उनकी पत्नी डॉक्टर अंजली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसमें आरोप लगाया कि डॉक्टर दंपती आए दिन युवती से जाति सूचक गाली-गलौज कर उसको अपमानित करते थे। ऐसे में तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम में युवती की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। दुष्कर्म को लेकर स्लाइड बनाकर सुरक्षित की गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर किराए के मकान में पहुंचे। वहां मकान मालिक ने शव रखने से मना कर दिया। परिजनों ने नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर डॉक्टर दंपती की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा किया।
इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन देर रात तक हंगामा करते रहे। लगभग एक बजे पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। डीएम के आदेश पर सीएमओ ने शव पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर में रखवाया। मौके की नजाकत को देखते हुए नर्सिंग होम के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
युवती के नंबर पर कॉल करने पर युवक हिरासत में
फर्रुखाबाद। युवती के भाई ने अपने दोस्त से एक बैग लिया था। शुक्रवार को बैग मांगने के लिए दोस्त ने युवती के भाई को फोन किया था। लेकिन भाई ने फोन रिसीव नहीं किया। इस पर दोस्त ने युवती के नंबर पर काल की थी। पुलिस ने युवती के नंबर की डिटेल निकलवाई। इसमें युवक का नंबर मिलने पर उसको हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोस्त को छोड़ दिया। शनिवार को पुलिस दोस्त को फिर से कोतवाली ले आई। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -
भीम आर्मी ने बहन को न्याय की मांग कर घटना स्थल का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद। युवती को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किए जाने की जानकारी पर भीम आर्मी के प्रदेश सचिव पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों से पूरे मामले की जानकारी की।
भीम आर्मी के प्रदेश सचिव आलोक यादव, अभिषेक, कानपुर मंडल के उपाध्यक्ष नूर आलम, जिला प्रभारी संजीव कुमार, जिलाध्यक्ष नितिन कुमार गौतम अन्य पदाधिकारियों के साथ शनिवार को युवती के परिजनों से मिले। पूरे घटनाक्रम की जानकारी की। नर्सिंग होम के ऊपर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने बहन को न्याय दिलाने की मांग की। जानकारी होने पर सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय, इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह मौके पर पहुंचे। पदाधिकारियों से बात की। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। मुकदमे में विवेचना कर कार्रवाई की जा रही है