फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The family accuses the police

युवती को ले जाने की रंजिश में युवक की हत्या

Fri, 30 Sep 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The family accuses the police
सूरज यादव की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सूरज की मां पूनम देवी व ताई मुन्नी देवी ने युवती के परिजनों पर कई दिन से हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। एएसपी अजय प्रताप ने शव पोस्टमार्टम भेजने के लिए कहा तो ताई ने विरोध किया।
कहा कि एसपी के आने पर ही शव उठेगा। एसपी अशोक कुमार मीणा ने करीब पौने आठ बजे पहुंचकर परिजनों को आश्वासन दिया, तब शव को उठने दिया गया।
ताई ने पुलिस को बताया कि गांव मसेनी का एक शातिर 15 दिन पहले ही जमानत पर छूटा है। वह कई दिन से युवती के घर आ रहा था।
उसने ही युवती के परिजनों के साथ मिलकर भतीजे की हत्या की है। सूरज चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने जांच कराने की बात कही। मामले के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं।

सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार के आदेश पर डिप्टी सीएमओ आरसी माथुर, डॉ. सुमित शाक्य, डॉ. ओम प्रकाश के पैनल ने सूरज के शव का पोस्टमार्टम किया।
सूत्रों के मुताबिक सिर पर तेज प्रहार व ट्रैक पर पैर कटने से मौत की पुष्टि हो रही है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने ट्रैक व घर जाने वाले रास्ते पर पड़े खून के नमूने लिए।
विज्ञापन

एक स्थान पर खून की जगह पान मसाले की पीक पाई गई। सूरज का लोअर ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed