{"_id":"68320eaa94b43de5b40f889f","slug":"the-drowned-boy-was-not-found-even-on-the-third-day-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-124622-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तीसरे दिन भी डूबे बालक का नहीं लगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तीसरे दिन भी डूबे बालक का नहीं लगा पता
Sat, 24 May 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 24 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
फुला गांव के पास गंगा किनारे लगी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : आशीष की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शमसाबाद। गंगा में डूबे बालक का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चला। हालांकि शनिवार को फर्रुखाबाद से 14 गोताखोरों को बुलाया गया था। पूरे दिन गंगा में खोजबीन के दौरान भी बालक का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। समाचार लिखे जाने तक खोजबीन जारी थी।
थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी रक्षपाल सिंह का सात वर्षीय पुत्र सत्यम तरबूज खाने के बाद दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया था। इसी दौरान सभी लोग डूबने लगे। पाहलेज की रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने पांच लोगों को निकाल लिया, लेकिन सत्यम का पता नहीं चल सका था। शुक्रवार को एसडीआरएफ टीम के साथ ही गोताखोर पूरे दिन सत्यम की तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला था।
शनिवार को फर्रुखाबाद से 14 गोताखोरों को और बुलाया गया। सभी गोताखोर फुला गांव के पास पूरे दिन गंगा नदी में सत्यम की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थानाध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के साथ ही 14 गोताखोरों को बुलवाकर बालक सत्यम की तलाश करवाई जा रही है। अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है।