{"_id":"694d704c114cb1837800e5df","slug":"the-deceased-woman-was-eight-months-pregnant-and-died-due-to-uterine-rupture-farrukhabad-news-c-213-1-hra1006-142392-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आठ माह की गर्भवती निकली मृतका, बच्चेदानी फटने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आठ माह की गर्भवती निकली मृतका, बच्चेदानी फटने से हुई थी मौत
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आठ साल पहले पति की मौत के बाद अब महिला गर्भवती थी। पोस्टमार्टम में बच्चेदानी फट जाने के कारण मौत होेने की बात सामने आई है। आशंका है कि चिकित्सक की सलाह लिए बिना गर्भपात की दवा खाने के कारण ऐसा हुआ है। गर्भ में मिले भ्रूण का डीएनए सैंपल लिया गया है।
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मंगलवार सुबह अचानक पेट दर्द के बाद बीमार पड़ गई थी। देवर उन्हें शहर के प्राइवेट अस्पताल ले गया। यहां मंगलवार रात महिला की मौत हो गई थी। महिला के भाई ने बुधवार को घटना के हालात पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया था।
पोस्टमार्टम में पता चला कि मृतका आठ माह की गर्भवती थी। चर्चा है कि महिला की परिवार के ही एक सदस्य से नजदीकियां थीं। आशंका है कि गर्भवती होने पर महिला ने गर्भपात के लिए दवा खाई। इससे हालत बिगड़ गई और फिर मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मृतका के मायके या ससुराल पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलेगी तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।