फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The death of the young man just bump , brother severe

बस की टक्कर से युवक की मौत, भाई गंभीर

Sun, 22 Feb 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 22 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
बरौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने रोडवेज ने बाइक में टक्कर मार
विज्ञापन
दी। इस हादसे में बाइक सवार चकबंदी कानूनगो के बेटे की मौके पर मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह मोबाइल फोन बना जिसकी लीड कान में लगी होने से चालक को बस का हार्न सुनाई नहीं दिया और उसने बाइक बीच सड़क पर मोड़ दी।

कायमगंज कस्बा निवासी चकबंदी कानूनगो रामदत्त जाटव का बेटा रजनेश अपने मौसेरे भाई मनोज जाटव निवासी खानपुर दिल्ली के साथ रविवार शाम 4.30 बजे बाइक से कायमंगज से फर्रुखाबाद आ रहा था। मनोज बाइक चला रहा था और कान में मोबाइल फोन की लीड लगाए था।  रजनेश पीछे बैठा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रोडवेज बस ने हार्न देकर बाइक को ओवरटेक किया।

तभी मनोज ने बाइक सड़क की ओर मोड़ दी। इससे बाइक में पीछे से बस की टक्कर लग गई और रजनेश बाइक से उछल कर सड़क पर सिर के बल जा गिरा। बाइक बस के पहिए में फंस गई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए।  स्थानीय लोग घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन ले गए। यहां कोई भी डाक्टर नहीं था। इसके बाद  108 एंबुलेंस को फोन किया गया। वह देर तक नहीं पहुंची।

ज्यादा रक्तस्राव से रजनेश ने मौके पर दम तोड़ दिया। बस चालक फरार हो गया। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्हाेंने 108 एंबुलेंस को दोबारा फोन किया। तब मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष घायल मनोज जाटव को लिंजीगंज अस्पताल लेकर आए। रजनेश के शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया।

समय से पहुंचने में एंबुलेंस फेल
 सड़क हादसा होने पर 108 एंबुलेंस को मोबाइल से जानकारी दी गई तो बताया गया कि शमसाबाद और लिंजीगंज की एंबुलेंस बिजी हैं। बरौन किस रास्ते से जल्दी पहुंचा जा सकता है, पहले इसकी जानकारी दो। फोन करने वाले ने रास्ता बताया तक करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची और घायल को लोहिया अस्पताल लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed