{"_id":"5709486b4f1c1bb92bc810fa","slug":"the-death-of-the-young-man-charged-with-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में एएसआई की मां की रेप के बाद हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली के मोहल्ला छत्तादलपतराय निवासी धनंजय शुक्ला किराए के मकान में रहता था। उसके पिता आनंद शुक्ला छह महीना पहले गाजियाबाद नौकरी करने गए थे।
अकेले होने के कारण धनंजय अपने रिश्तेदार मोहल्ला गंगानगर कालोनी निवासी रंजीत दुबे के यहां भी रुक जाता था। शुक्रवार की रात धनंजय की हालत बिगड़ गई थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां चिकित्सक ने धनंजय को मृत घोषित कर दिया था। बताया कि हालात देखकर उसके जहर खाने की आशंका है। सूचना मिलने पर उसके पिता आनंद शुक्ला अस्पताल पहुंचे। आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को मारपीट कर जबरन जहर दिया गया है। इस आरोप के बाद पुलिस ने रंजीत को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।