{"_id":"570bf8e14f1c1b534b4a6b01","slug":"the-death-of-the-child-drowned-in-the-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबकर बालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबकर बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात लापता हुआ बालक गंगा में डूब गया। सोमवार सुबह खोजबीन के दौरान बालक का शव गंगा नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला। परिजन शव घर लेकर चले गए। थाना क्षेत्र के गांव कटरी तौफीक निवासी छेदालाल का आठ वर्षीय पुत्र राममोहन रविवार की दोपहर घर से खेलने की बात कहकर निकला था।
देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार सुबह गांव के ही विजय, राकेश और महावीर को गंगा में एक शव उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला तो वह राममोहन का निकला। गांव वालों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।
सूचना पर पहुंचे परिजन उसके शव को घर ले गए। मां नेमा सिंह पुत्र राममोहन के शव पर लिपटकर दहाड़े मारकर रो रही थी। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।