{"_id":"6366b875719399674e5ccdad","slug":"the-dead-body-of-the-villager-who-went-to-the-feast-was-found-in-the-field-farrukhabad-news-knp7267797119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत खाने गए ग्रामीण का शव खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावत खाने गए ग्रामीण का शव खेत में मिला
विज्ञापन
संकिसा। दावत खाने गए ग्रामीण का शव दूसरे दिन सरसों के खेत में पड़ा मिला। शव के पास में शराब के दो खाली पौवे पड़ मिले। ग्रामीण की मौत से परिजन बेहाल हो गए।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव बबुरी निवासी रामनरेेश (56) शुक्रवार शाम को छह बजे गांव कछपुरा में दावत खाने के लिए गए थे। देर रात तक वह घर नहीं आए। पत्नी पिंकी देवी व पुत्र रंकज, पंकज ने खोजबीन की लेकिन रामनरेश का पता नहीं चला।
शनिवार को गांव के लोगों ने पिंकी को बताया कि रामनरेश का शव सरसों के खेत में पड़ा है। पिंकी पुत्रों के साथ मौके पर पहुंचीं और पति के शव को देखकर रोने लगी। सूचना पर एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।