{"_id":"591c99574f1c1bab70f22c25","slug":"the-curtains-of-the-rural-ears-were-broken-by-the-beating-of-diwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवान की पिटाई से ग्रामीण के कान के पर्दे फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवान की पिटाई से ग्रामीण के कान के पर्दे फटे
ब्यूरो, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 18 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
मारपीट के मामले में हिरासत में लिए गए ग्रामीण को दीवान ने इतना पीटा कि उसके कान के पर्दे फट गए। एसपी के आदेश पर मामले की जांच सीओ कायमगंज को दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागन निवासी रामनरेश के मुताबिक एक सप्ताह पहले उनके पुत्र प्रमोद और विनोद पुत्र रामजीत के में झगड़ा हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने रामजीत और रामनरेश को हिरासत में ले लिया।
रामनरेश का आरोप है कि विपक्षियों से मिलकर थाने में तैनात दीवान विश्राम सिंह ने उसकी जमकर पिटाई की। इससे उसके कान से खून निकल आया। बाद में पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद गुरुवार को रामनरेश ने प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने बताया कि उसके कान के पर्दे फट गए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से डॉ. धन सिंह ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
एसओ संजय गुप्ता ने बताया कि तीन दिन पहले रामनरेश ने इस मामले की शिकायत एसपी से की थी। उधर दीवान विश्राम सिंह ने बताया कि उन्होंने मारपीट नहीं की है। दबाव बनाने के लिए झूठी शिकायत की गई है।