फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The couple hanged after the dispute

महिला का घर के बरामदे और पति का शव पेड़ पर लटका मिला

Fri, 20 Nov 2020 06:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
The couple hanged after the dispute
अटल बिहारी अवस्थी का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विवाद के बाद दंपति ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन

राजेपुर (फर्रुखाबाद)। एक महिला का शव घर के बरामदे और पति का शव शुक्रवार सुबह खेत में पेड़ से लटका मिला। बेटा-बेटी घर के कमरे में सोते रहे और उन्हें घटना की जानकारी नहीं हो सकी। परिजनों के अनुसार शराब पीने को लेकर गुरुवार शाम को दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद पति घर से निकल गया था। पड़ोस में रहने वाले भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव बमियारी निवासी अटल बिहारी अवस्थी (45) खेती करता था। उसके चार बेटियां व एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा पंकज (15) कक्षा 11 व बेटी प्राची (13) कक्षा सात में पढ़ती है। परिजनों के अनुसार अटल बिहारी शराब पीता था। एक सप्ताह पूर्व वह अपने ससुर गांव नगला हूसा निवासी मुन्नूलाल के साथ मेहंदीपुर बालाजी गया था। वहां से लौटने पर ससुर ने उससे शराब छोड़ने को कहा था।
विज्ञापन

अटल बिहारी ने शराब न पीने का वादा किया था। बावजूद इसके गुरुवार की शाम वह शराब पीकर घर पहुंचा। इस पर उसका पत्नी नीरज (42) से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से निकल गया। नीरज बेटे पंकज व बेटी प्राची के साथ कमरे में लेट गई। शुक्रवार सुबह पड़ोस में रह रहा अटल बिहारी का भाई विपिन उसके घर पहुंचा। वहां बरामदे में नीरज का शव छत के कुंडे से दुपट्टे से लटका था। बच्चे कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी किसी ने अटल बिहारी का शव गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ पर लटका होने की जानकारी दी। सूचना पर नीरज के पिता मुन्नूलाल परिजनों के साथ पहुंच गए। दोनों के शव फंदों से उतार लिए गए। विपिन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। एसओ देवेंद्र गंगवार ने बताया कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। दोनों ने फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed