फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The confluence of restraint, practice and satsang is seen everywhere

संयम, साधना और सत्संग का संगम है रामनगरिया

Mon, 01 Feb 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
The confluence of restraint, practice and satsang is seen everywhere
राम नगरिया मेला में अमर उजाला समाचार पत्र पढ़ते महंत सोमवारपुरी। - फोटो : FARRUKHABAD
चहुंओर दिख रहा संयम, साधना और सत्संग का संगम
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर बसी रामनगरिया संयम, साधना और सत्संग का संगम है। भोर होते ही कल्पवासी व साधु-संत हर-हर गंगे उद्घोष के साथ भागीरथी में स्नान और दान करते हैं। घंटों साधना चलती फिर सत्संग में समय बिताते हैं। मौसम में गर्मी आते ही मेले में भी रौनक तेजी से बढ़ी है। सोमवार को भी मेला परिसर आस्थावानों से गुलजार नजर आया।
गंगा की रेती पर बसी रामनगरिया इन दिनों भक्तिभाव से ओतप्रोत है। कल्पवासी व साधु संत अपनी राउटी में साधना में जुटे नजर आए। बुजुर्ग संतों के पंडालों में कई-कई घंटे सत्संग का नजारा दिखाई दिया। कई साधु भक्तों की सहूलियत के लिए व्यवस्थाएं कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

सोमवार को पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत सत्यगिरी महाराज अपने क्षेत्र में साधु के साथ लैपटॉप पर कुछ खोज रहे थे। उधर धूप खिली तो मेला क्षेत्र में चहल पहल भी बढ़ गई। बाजार क्षेत्र में ग्राहकों के आने से दुकानदारों के चेहरे पर भी खुशी दिखाई दी। महिलाएं, युवतियां, पुरुष खरीदारी करते नजर आए। मनोरंजन क्षेत्र में बच्चे व अन्य लोग झूले का आनंद उठा रहे थे। मेला क्षेत्र में कई दुकानदार अपनी दुकानें लगाने में व्यस्त थे। सांस्कृतिक पंडाल में होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत श्रीरामचरित मानस पाठ से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडपंप लगाने के लिए संतों में कहासुनी
महंत शिवराम के आश्रम में तीन हैंडपंप लगाए जाने थे। इसमें दो लगा दिए गए, तीसरा लगाया जा रहा था। उसी दौरान दंडी स्वामी के अध्यक्ष पहुंचे। उन्होंने हैंडपंप लगाने से मना किया। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद होते देख कई संत इकट्ठे हो गए। मेला कार्यालय के एक कर्मचारी और पंचदशनाम जूना अखाड़ा अध्यक्ष सत्यगिरी महाराज के पहुंचने पर मामला रफा-दफा किया गया है।
शिवराम ने कहा कि हमारे क्षेत्र में करीब 400 राउटियां हैं। इतने बड़े क्षेत्र तीन हैंडपंप दिए गए। इसमें दो खराब और एक लगा नहीं है। कुछ शौचालय बने नहीं और जो बने हैं, उनके गड्ढे खुले पड़े हैं। अपना शौचालय सीट लाकर खुद बनवाया है। उन्होंने मेला प्रशासन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।
पंचदशनाम आह्वान अखाड़ा के महंत सोमवारपुरी ने कहते हैं कि उनके क्षेत्र में पीने के पानी पीने के पानी के लिए हैंडपंप भी नहीं लगाए गए। शौचालय न होने से खुले में शौच जा रहे हैं। मेला प्रशासन से कई बार कहा, मगर ध्यान नहीं दिया। साधु अचिंता गिरी, लखनपुरी, नंदपुरी, मीणा पुरी, रामदास, प्रकाश पुरी आदि संतों ने समस्या का समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
अवैध वसूली में वाहन स्टैंड ठेकेदार को नोटिस
मेला रामनगरिया में वाहन स्टैंड के ठेकेदार द्वारा बाइक चालकों से 20 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। कार से भी अधिक रुपये लिए जाते हैं। संतों और वाहन चालकों ने एसडीएम अनिल कुमार से इसकी शिकायत की। एसडीएम ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर चेतावनी दी कि अवैध वसूली की शिकायत मिली, तो ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।
बक्से का तोड़कर रुपये निकाले
गांव खंडोली के बबलू की मां श्यामा देवी आदर्श क्षेत्र में राउटी लगाकर गंगा स्नान कर रही हैं। सुबह गंगा स्नान के लिए गई थीं। जब वापस पहुंचीं, तो बक्से का ताला टूटा था। बक्सा खोल कर देखा, तो उसमें 2500 रुपये गायब थे। उन्होंने मेला थाना पुलिस को सूचना दे दी है।
डॉग स्क्वायड टीम ने की जांच
सीओ सिटी राजवीर सिंह की अगुवाई में डॉग स्क्वायड टीम मेले में पहुंची। उसने बाजार, मनोरंजन क्षेत्र, मीना बाजार, कल्पवासी निवास क्षेत्र और गंगा तटों की बारीकी से छानबीन की। संदिग्ध लोगों को हिदायत भी दी।

ढाईघाट पर संतों की हालत बिगड़ी
शमसाबाद। ढाईघाट स्थित गंगा तट सोमवार को अचानक दो संतों की हालत बिगड़ी गई। संतों ने 108 नंबर पर सूचना दी। एंबुलेंस से साधु प्रेमपाल और चेतराम निवासी जलालाबाद शाहजहांपुर को सीएचसी ले जाया गया। वहां हालत में सुधार होने पर दोनों संत फिर गंगा तट पर चले गए। बताया जाता है कि दोनों संत 20 जनवरी से गंगा तट पर कल्पवास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed