{"_id":"5ae36a244f1c1b042e8b5bca","slug":"the-condition-of-five-worse-than-eating-bad-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब खोय़ा खाने से पांच की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब खोय़ा खाने से पांच की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
admtted in clinic
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सभा चंपतपुर में शादी के घर खराब खोवा खाने से पांच लोगों की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डाक्टर ने बताया कि खोवा खराब होने के चलते फूड प्वायजनिंग से लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
चंपतपुर निवासी जगदीश ने शाहजहांपुर जिले के थाना कलान के गावं जखईया निवासी अवनीश के साथ बड़ी पुत्री ज्ञानदेवी और उसी गांव के अमरेश के साथ छोटी पुत्री मानदेवी की शादी तय की थी। शुक्रवार को दोनों पुत्रियों की बारात आनी थी। इसको लेकर घर में तैयारी चल रही थी। बारातियों के लिए मिष्ठान बनवाने को जगदीश ने शहर के त्रिपोलिया चौक स्थित बाजार से खोवा गुरुवार को मंगाया था। मिठाई बनने के बाद कुछ खोवा बच गया, जो घर में रखा हुआ था। घर में रिश्तेदार रुके थे। शुक्रवार सुबह जगदीश के पुत्र धर्मेश कुमार (17), रामकरन (19) पुत्र विश्राम सिंह, पंचू (8) पुत्र विश्राम सिंह, रंगीन कुमार (9) पुत्र वीरेश और रिश्तेदार कौशल पुत्र जितेंद्र निवासी ज्यौनी कोतवाली कायमगंज ने चीनी मिलाकर खोवा खा लिया। खोवा खाने के बाद सभी को उल्टी व दस्त होने लगे। हालत बिगड़ने पर परिजन इन लोगों को कसबा स्थित नर्सिंग होम ले गए। चिकित्सक ने बताया कि खराब खोवा खाने से फूड प्वायजनिंग हो गई है। जगदीश के पुत्र वीरेश ने बताया कि जिस खोवा से रसगुल्ला व बर्फी बनाई गई है। वह मिठाई बारातियों को नहीं देंगे। खोवा दुकानदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर देंगे।