फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The commissioner ordered an inquiry into the absence of toilets and housing

कमिश्नर ने शौचालय व आवास न मिलने के जांच के दिए आदेश

Fri, 31 Jan 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
The commissioner ordered an inquiry into the absence of toilets and housing
फर्रुखाबाद। गुरुवार रात लगभग 1.30 बजे कानपुर के कमिश्नर सुधीर एम बोबडे एटीएस टीम के साथ गांव करथिया पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल पर डीएम मानवेंद्र सिंह व आईजी जोन मोहित अग्रवाल से बातचीत की। सुभाष को मार गिराने व बच्चों को सकुशल बचाए जाने पर टीम को बधाई दी। कमिश्नर ने सुभाष की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के बारे में विस्तृत जांच करने के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट भी एक सप्ताह में देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुभाष ने शौचालय व मुख्यमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था तो उसको यह दोनों किस वजह से नहीं मिल पाए। इस प्रकरण की गंभीरता से जांच होगी। वहीं एटीएस की टीम भी मौके का निरीक्षण करने के बाद चली गई।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने मीडिया व अन्य लोगों को हटवाया
फर्रुखाबाद। घटना का कवरेज करने गए लोगों से डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि वह किसी को अपनी बाइट नहीं देंगे। उनके साथ में चल रहे एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने भी कुछ बताने से मना कर दिया। सुभाष के घर के बाहर मीडिया के लोगों को हटाने के लिए सीओ कायमगंज अवनीश कुमार को लगाया गया। सीओ ने मीडिया कर्मियों व अन्य लोगों को धक्का देकर पीछे कर दिया। इस पर पुलिस कर्मियों और मीडिया के लोगों की तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed