फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The collapse of Ravana Gunje Shriram Jaykare in farrukhabad

रावण के धराशायी होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे

Sat, 20 Oct 2018 11:51 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 20 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
The collapse of Ravana Gunje Shriram Jaykare in farrukhabad
दशहरा - फोटो : अमर उजाला
श्री रामलीला मंडल फतेहगढ़ की ओर से शनिवार को करियप्पा मैदान फतेहगढ़ में धूमधाम से दशहरा पर्व मनाया गया। राम का तीर लगते ही रावण धराशायी हो गया। इस श्री राम के जयकारे गूंजने लगे और पुतले धू-धू कर जल गए।
विज्ञापन


शनिवार को रामलीला स्थल से राम-रावण का भीषण युद्ध मुख्यमार्गों से होता हुआ करियप्पा मैदान पहुंचा। यहां भी काफी देर तक राम-रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। राम, लक्ष्मण और रावण एक-दूसरे पर जलते हुए तीर छोड़ रहे थे। रावण के धराशायी होते ही कुंभकरण, मेघनाद और रावण के पुतलों में आग लगा दी गई। राजपूत रेजिमेंट के ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा, डिप्टी कमांडेंट कर्नल रविंद्र सिंह, ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कर्नल नवीन शर्मा, सूबेदार मेजर प्रताप सिंह भाटी, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, पंकज अग्रवाल, चमन टंडन, मुन्नालाल वार्ष्णेय, संजय रस्तोगी, पंकज प्रकाश, पप्पू, मोहित गुप्ता, मोनिका मिश्रा, रुचि मिश्रा, रामबेटी और आकांक्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सैनिकों ने किया शस्त्र पूजन
फर्रुखाबाद। दशहरा पर्व पर शुक्रवार को राजपूत रेजिमेंट में ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा ने सैनिकों के साथ मिलकर शस्त्रों का पूजन किया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल रविंद्र सिंह, ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कर्नल नवीन शर्मा, सूबेदार मेजर प्रताप सिंह भाटी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed