फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The cleaning hero of the municipality was beaten up

नगर पालिका के सफाई नायक को पीटा

Wed, 18 Aug 2021 06:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
The cleaning hero of the municipality was beaten up
सफाई नायक के विरोध में नारेबाजी करते सफाई कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
नगर पालिका के सफाई नायक को पीटा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। वार्ड नंबर दो में एक सफाई नायक ने महिला कर्मियों से विवाद कर अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। इससे खफा महिला कर्मियों के परिजनों ने सफाई नायक की पिटाई कर दी। महिला कर्मचारी ईओ के दफ्तर पहुंचीं और नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि यदि एकतरफा फैसला किया गया, तो सभी कर्मचारी हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने सफाई नायक पर जबरन रुपये मांगने का आरोप भी लगाया।
नगर पालिका में सफाई कर्मियों से उगाही की जा रही है। इसी बात पर सफाई कर्मी शशीवाला और विमला देवी का सफाई नायक अहमद नवी से विवाद हो गया। आरोप है कि बुधवार दोपहर एनएकेपी डिग्री कालेज के पास सफाई नायक ने महिला कर्मियों से अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। सूचना पर दोनों महिला कर्मियों के परिजनों ने पहुंचकर सफाई नायक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

जानकारी होते ही सफाई कर्मी नेता हरिओम वाल्मीकि तमाम कर्मियों के साथ नगर पालिका पहुंचे। पीड़ित महिलाओं ने भी नारेबाजी कर ईओ को पत्र दिया। आरोप लगाया कि सफाई नायक अहमद नवी ने चार हजार रुपये मांगे। जब उनसे कहा कि वह लगातार ड्यूटी करती हैं, तो पैसे नहीं देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह गाली-गलौज करने लगे। आरोप लगाया कि जो कर्मचारी रुपये देते हैं, सफाई नायक उनसे काम नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने सफाई नायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ईओ रविंद्र कुमार ने शिकायत लेने के बाद सफाई नायक को दफ्तर बुलाकर घटना की जानकारी ली। उसने बताया कि यह दोनों काम करने में आनाकानी कर रही थीं। इसकी जानकारी सभासद रफी अंसारी को दी, तो वह भी आ गए।
उनके सामने ही महिलाओं के परिजनों ने उस पर हमला बोल दिया। सरेआम पिटाई की। रुपये मांगने का आरोप निराधार है। सफाई कर्मी नेता हरिओम वाल्मीकि ने चेतावनी दी कि यदि अकतरफा फैसला किया गया, तो सभी सफाई कर्मी हड़ताल करेंगे।

‘काम न करने पर सफाई नायक ने महिला कर्मियों का हल्का बदल दिया था। इसी से खफा होकर उस पर हमला बोल दिया गया। इसकी जांच चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर ब्रजेंद्र सिंह को दे दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे।’
-रविंद्र कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed