फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The city of faith drenched in the fragrance of Yagya and the stream of virtue.

Farrukhabad News: यज्ञ की सुगंध व पुण्य की धारा से सराबोर आस्था की नगरी

Sat, 18 Jan 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 18 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The city of faith drenched in the fragrance of Yagya and the stream of virtue.
मेला रामनगरिया मनोरंजन क्षेत्र में लगे झूले।  - फोटो : मेला रामनगरिया मनोरंजन क्षेत्र में लगे झूले।
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। पांचालघाट स्थित मेला रामनगरिया में आस्था की बयार बह रही है। कथा की रसधार, यज्ञ की सुगंध और पुण्य की धारा से आस्था की नगरी सराबोर है। कथा सुनकर, भजन-कीर्तन व दान व भंडारा कर पुण्य कमाने की होड़ लग गई।
विज्ञापन



गंगा तट पर बसी धर्म की नगरी में आस्था की बयार बह रही है। तट से लेकर साधु संतों के आश्रम में भागवत कथा की गूंज है। श्रद्धालु कथा का रसपान कर रहे हैं। सुबह स्नान के साथ मेला क्षेत्र में जगह-जगह यज्ञ हो रहे हैं। इससे धर्म नगरी का वातावरण सुगंधित हो उठा है। घने कोहरे के बाद धूप निकलने से साधु संत कुटिया से बाहर आकर पूजा व ध्यान कर रहे है। भोलेपुर हनुमान मंदिर के महंत वैष्णव के संत मुकेश दास त्यागी धूना पर बैठकर तपस्या में लीन हैं।
विज्ञापन

कल्पवासी व साधु संत भोर होते ही गंगा स्नान को पहुंच जाते हैं। अग्नि अखाड़ा के महंत स्वामी शिवस्वरूप ब्रह्मचारी ने त्रिवेणी से जल लाकर संतों के साथ नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया है। इस दौरान श्याम चैतन्य, बृजेश दास, मंगल स्वरूप ब्रह्मचारी आचार्य रामहरी पाठक मधुर पाठक ने मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------



जात-पात का बीज बोने वाले रामचरित मानस को पढ़े
फर्रुखाबाद। सांस्कृतिक पंडाल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य तिलकेंद्र शेखर त्रिपाठी ने कहा इस समय जात-पात का बीज बोया जा रहा है। इस बीज को बोने वाले श्रीरामचरित मानस का पाठ जरूर करें। इसके बाद पता चलेगा कि भगवान राम ने केवट को कितना बड़ा पद दिया था। भगवान अपने भक्तों के अधीन होते हैं। मनुष्य को जात-पात के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। मनुष्य को पितरों के कल्याण के लिए प्रति दिन जलदान करना चाहिए। पितरों के द्वारा ही धन, यश, संतान की प्राप्ति होती है। इस दौरान दिनेश सिंह, कुसुम सिंह, गीता दीक्षित, हृदयेश शुक्ला, विमलेश त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद
------------



पानी, शौचालय न होने से परेशान साधु

मेला शुरू होने के छह दिन बाद भी ठेकेदारों ने व्यवस्थाएं सही नहीं पर पाईं। मेला में बिजली, पानी, शौचालय की समस्या बनी हुई है। साधु-संत व कल्पवासी मेला कार्यालय तथा एडीएम को फोन करके समस्या बता रहे हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
------------



सुनामी झूले का आनंद लेंगे दर्शक

मेला रामनगरिया में मनोरंजन क्षेत्र सजने लगा है। जिसमें कई तरह के झूले लगाए जा रहे हैं। नाव आसमानी झूला, ब्रेक डांस, मौत का कुआं, झूले के साथ इस बार सुनामी डबल डिश रेंजर लग रहा है। सर्कस में इस बार गोला के अन्दर कलाकार अपने करतब दिखाएंगे।

-------------


पुलिस की सुस्ती से चोर सक्रिय

मेला रामनगरिया में चोरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। आदर्श क्षेत्र के महंत स्वामी सत्य स्वरूप ब्रह्मचारी की कुटिया में चोरों ने घुस कर फर्रुखाबाद के निवासी सौरभ का एक मोबाइल, मैनपुरी के गांव पतारा निवासी श्याम सिंह चौहन का मोबाइल व 10 हजार रुपये, एटीएम कार्ड चोर चुरा ले गए। ब्रह्मचारी के जाग जाने से चोर भाग गए। हरदोई के गांव बेहटा के नेत्रपाल की राउटी में चोर घुस कर मोबाइल चुरा ले गए । कल्पवासी व संतों का कहना है कि मेला प्रशासन की लापरवाही से चोरों का आतंक बढ़ रहा है। कल्पवासी की झोपड़ियाें में अंधेरा पड़ा हुआ है। 200 रुपये वसूलने के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। चोर अंधरे का फायदा उठा रहे हैं। पुलिस द्वारा रात में गश्त नहीं की जा रही है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार को भी कोतवाली वाली गली में चोरों ने उत्पात मचाया था। संतों ने तीन चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। संतों का कहना है कि पुलिस सक्रिय हो तो चोरी होना बंद हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed