फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The cases of cow slaughter filed a report on 11 people

गोवध के मामले 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Apr 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 08 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
The cases of cow slaughter filed a report on 11 people
जरारी गांव में पुलिस के साथ गोवध का आरोपी दाउद। - फोटो : amarujala
 थाना क्षेत्र के गांव जरारी में गोकसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मांस के टुकड़े और अवशेष बरामद कर लिए। एसओ ने एक नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ गोकसी का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



एसओ ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार रात जरारी गांव में पानी टंकी के पास बने ईदगाह के पीछे गोकसी की जा रही है। मौके पर पहुंच कर देखा तो वहां जानवर का अस्थिपंजर पड़ा हुआ था। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सुरागरसी के दौरान पुलिस को पता चला कि गोवंश गांव के ही दाउद के घर पर बंधी थी। पुलिस रात को ही दाउद को उसके घर से गिरफ्तार कर थाने ले आई। पूछताछ में उसने बताया कि गांव के ही नन्हें ने गोवंश उनके घर पर बांधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकशी में गांव के ही इमरान, मुजीब समेत 10 लोग शामिल थे। आरोपी की निशानदेही पर स्थानीय पुलिस के साथ कमालगंज, नबावगंज और मोहम्मदाबाद पुलिस ने शनिवार को जरारी पहुंचकर तीनों आरोपियों के घरों पर दबिश दी लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। एसओ ने बताया कि मामले की सूचना रात को ही उच्च अधिकारियों को दे दी गई थी।

जहानगंज। सीओ मोहम्मदाबाद उमेश शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों को रात को ही दे दी गई थी। कमालगंज के पशु चिकित्सक रमेश शाक्य और जहानगंज पशु चिकित्सक अरविंद कुमार को मौके पर बुलाया गया। चिकित्सकों ने मांस का सैंपल लेकर मौके से मिले अवशेषों को जमीन में गाड़ दिया। मांस के सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।



जहानगंज। गोकशी में अवैध बूचड़खाना चलाने वाला भी शामिल है। पुलिस को पूछताछ में आरोपी दाउद ने बताया गांव का मुजीब गांव में ही बूचड़खाना चलाता है। कई असरदार नेताओं के संरक्षण में अवैध तरीके से बूचड़खाने चलते रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed