{"_id":"64cfd761f1dfb3b1a80d6486","slug":"the-bus-overturned-due-to-overtaking-at-high-speed-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1552-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तेज रफ्तार में ओवरटेक करने से पलटी थी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तेज रफ्तार में ओवरटेक करने से पलटी थी बस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। नगला जोधा के पास तेज मोड़ पर रफ्तार अधिक होने तथा ओवरटेक करने से बस पलट गई थी। उसमें सवार 24 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उसके बाद भी पुलिस व प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
शनिवार की रात नवाबगंज चौराहे से गुजरी अभय ट्रैवल्स की बस तेज रफ्तार से जा रही थी। नगला जोधा के पास मोड़ पर चालक ने रफ्तार में ट्रैक्टर को ओवरटेक किया। ऐसे में चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और बस पलट गई। बस में सवार 24 सवारियां घायल हो गई। दस सवारियों को मामूली चोटें आई थी।
सवारियों को ग्रामीणों ने बाहर निकालकर पुलिस की मदद से सीएचसी भेजा था। चार गंभीर घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। लगभग 12 बजे एसओ जेपी शर्मा ने क्रेन बुलाकर बस को निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन क्रेन का तार टूट गया। ऐसे में मौके पर कई बार दोनों ओर वाहनाें का जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद बस को क्रेन से किनारे किया गया।
विज्ञापन
तब जाकर कहीं वाहनाें का आवागमन शुरू हो सका। मौके पर इससे पहले भी कई हादसे हो चुके है। पुलिस व प्रशासन की ओर से वहां कोई व्यवस्था तक नहीं की गई है। संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं।