फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The bullies who arrived with the cattle in a tractor-trolley broke the lock of the gate of the cowshed.

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्राली से गोवंश लेकर पहुंचे दबंगों ने गोशाला के गेट का ताला तोड़ा

Sat, 06 Jan 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
The bullies who arrived with the cattle in a tractor-trolley broke the lock of the gate of the cowshed.
शमसाबाद। ट्रैक्टर ट्राली में गोवंश लेकर पहुंचे कुछ दबंगों ने गोशाला का ताला तोड़कर दिया। गोपालकों के विरोध करने पर उनके साथ हाथापाई की गई। प्रधान की सूचना पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव खगऊ में गोशाला संचालित है। इसकी देखरेख ग्राम प्रधान राम प्यारी और सचिव आदित्य वर्मा कर रहे हैं। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर बाद नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी कई युवक ट्रैक्टर-ट्राली में गोवंशों को भरकर गोशाला पहुंचे। उन्होंने गोशाला में सफाई कर रहे गोपालक प्रमोद, गिरीश चंद्र, रमेश चंद्र और उदयवीर पर गेट का ताला खोलने का दबाव बनाया। उनके इंकार करने पर दबंगों ने गेट का ताला तोड़ दिया। गोपालकों ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने हाथापाई कर जबरन गोशाला के अंदर गोवंशों को छोड़ दिया। सूचना मिलने पर गांव में गया गोपालक मनोज कुमार भी पहुंच गया। गोपालकों ने प्रधान रामप्यारी से गोशाला में काम करने से इंकार कर दिया। प्रधान रामप्यारी और उनके पुत्र शैलेश कुमार ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। ग्राम सचिव आदित्य वर्मा ने बताया गोशाला में 376 गोवंश हैं। उनके खाने की पूरी व्यवस्था है। बीडीओ शमीम अशरफ ने बताया कि मामूली बात हुई थी। मामला रफा-दफा करके गोवंश गोशाला में करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

----------

ठगी का शिकार होने से बचे सभासद
शमसाबाद। कस्बा का वार्ड संख्या 19 भगत सिंह नगर के मोहल्ला अलेपुर के खुशनवाज़ के वाट्सअप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से रुपये मांगे गए। वाट्सएप पर फतेहगढ़ में तैनात दरोगा विशेष यादव का फोटो लगा था। इस पर सभासद को आशंका हुई। सभासद ने अज्ञात नंबर के युवक से बातचीत की। उसी दौरान विशेष यादव को भी सूचना दे दी। विशेष यादव ने नंबर ब्लाॅक करने की सलाह दी। इस पर फोन काट दिया। विशेष यादव ने बताया कि सभासद ने जानकारी दी है। अज्ञात नंबर का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed