{"_id":"645940f0911cea5bee004cf4","slug":"the-bullies-injured-the-old-man-by-attacking-him-with-sticks-farrukhabad-news-c-12-1-223245-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दबंगों ने वृद्ध को लाठी डंडों से हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दबंगों ने वृद्ध को लाठी डंडों से हमला कर किया घायल
Tue, 09 May 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 09 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। दावत खाकर आ रहे वृद्ध को दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। बचाने आए पुत्र के साथ भी मारपीट की। परिजनों के आने पर दबंग धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल पिता पुत्र का मेडिकल कराया।
थाना क्षेत्र के गांव बाजिदपुर निवासी अमर सिंह सोमवार को गांव सरपारपुर निवासी नन्हें यादव के यहां से दावत खाकर पैदल घर आ रहे थे। रास्ते में अमर सिंह को घेरकर दबंगों ने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी डंडों से अमर सिंह पर हमला कर घायल कर दिया। झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुत्र रूपेंद्र के साथ भी मारपीट की। परिवार के लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। दबंग जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। अमर सिंह ने दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल पिता पुत्र का सीएचसी पर उपचार कराया। एसओ मनोज भाटी ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।