{"_id":"6896423627a0fe7b250a6f76","slug":"the-brave-girl-team-tied-rakhi-to-the-police-personnel-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-128040-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: साहसी बालिका टीम ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: साहसी बालिका टीम ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी
विज्ञापन
कोतवाली में इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा के राखी बांधती बालिकाएं।
कायमगंज। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को कोतवाली परिसर में भाई-बहन के प्रेम का अनोखा दृश्य देखने को मिला। साहसी बालिका टीम की अध्यक्ष खुशबू मिश्रा साथियों के साथ कोतवाली पहुंचीं और पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें पारिवारिक स्नेह का अहसास कराया।
टीम का उद्देश्य था कि ड्यूटी में व्यस्त रहने वाले पुलिसकर्मी भी त्योहार का आनंद ले सकें और उनकी कलाई सूनी न रहे। खुशबू मिश्रा ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात जनसेवा में जुटे रहते हैं। इससे वह परिवार के साथ त्योहार नहीं मना पाते।
राखी बांधने के बाद टीम की सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर दीर्घायु की कामना की। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्र, क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुधा पाल, मंडी चौकी प्रभारी अवधेश, एसएसआई सुरजीत सिंह आदि ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।