{"_id":"69e1366078b9f66bde0ccd9c","slug":"the-body-of-the-young-woman-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-house-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-140633-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला
Fri, 17 Apr 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो-63 ज्योति उर्फ लाली। फाइल फोटो
कमालगंज। मोहनपुर दिनारपुर के मजरा हरदेव नगर में एक युवती का शव मिला है। वह अपने घर के कमरे की छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटकी पाई गई। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर को हुई जब जगदीश प्रजापति की 22 वर्षीय पुत्री ज्योति उर्फ लाली घर पर अकेली थी और उसने मुख्य दरवाजे अंदर से बंद कर साड़ी से फंदा लगा लिया था। दोपहर करीब तीन बजे चचेरी बहन लक्ष्मी और भाई सुमित उसे बुलाने गए। दरवाजा बंद होने पर उन्होंने काफी देर खटखटाया, पर ज्योति ने नहीं खोला। लक्ष्मी ने घर जाकर अपनी मां सीमा को जानकारी दी, जिन्होंने छत से जाल में ज्योति को फंदे पर लटकते देखा। परिजन छत से जीने का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। मां रामा कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्र के बेहरीन स्थित मायके में थीं। वह अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गई थीं, इसलिए घटना के समय ज्योति घर पर अकेली थी। शाम करीब 5:30 बजे मां रामा देवी घर पहुंची और शव देखकर बिलखने लगीं।
पुलिस के अनुसार, परिजनों ने आत्महत्या करने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है। उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या करने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है और न किसी पर कोई आरोप लगाया।