{"_id":"5eb1954b8ebc3e90586e6495","slug":"the-body-of-the-married-woman-found-hanging-on-the-trap-the-in-laws-fled-farrukhabad-news-knp558645011","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालीजन खिसके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालीजन खिसके
विज्ञापन
सोनम का फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालीजन भागे
कमालगंज। क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया निवासी विवाहिता का मंगलवार शाम कमरे में फंदे पर लटका मिला। ससुरालीजन भाग निकले। मायके वालों दरवाजा तोड़कर महिला का शव निकाला। ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। एसपी व सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
थाना क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया निवासी किशन उर्फ सनी की शादी तीन वर्ष पूर्व बढ़पुर किसानन नगला निवासी सुबोध की पुत्री सोनम (23) के साथ हुई थी। उसके एक वर्ष का एक बेटा है। मंगलवार शाम सोनम का घर के कमरे में छत के कुंडे से शव लटका मिला। जानकारी पर किसानन नगला निवासी सोनम के पिता व भाई अमित अन्य परिजनों के साथ गांव पहुंचे।
वहां घर पर कोई नहीं मिला। कमरे के अंदर झांककर देखा सोनम शव फंदे पर लटका था। इस पर मायके वालों ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा। मामले की सूचना पुलिस को दी। भाई अमित ने बताया कि दो बजे बहन सोनम ने फोन पर मारपीट होने की सूचना दी थी। दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते थे। सोनम के फोन करने के दौरान उसकी सास व ससुर की चिल्लाने की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजवीर सिंह व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा ने घटनास्थल पहुंचकर पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।