फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body of a young man was found hanging at his girlfriend's house; murder is suspected.

Farrukhabad News: प्रेमिका के घर पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sun, 28 Dec 2025 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging at his girlfriend's house; murder is suspected.
फोटो-17 अतुल उर्फ गुड्डे। फाइल फोटो
कमालगंज। नगर पंचायत की कालोनी में रह रही प्रेमिका के घर दुपट्टा से बने फंदे पर युवक लटका मिला। आधी रात पड़ोसियों की मदद से प्रेमिका युवक को अस्पताल लेकर पहुंची तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सुबह सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन ने प्रेमिका पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के देवरामपुर निवासी अतुल पांडेय उर्फ गुड्डे (28) शुक्रवार रात करीब आठ बजे मामा के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह कस्बे के तपस्वी बाग मंदिर के निकट स्थित नगर पंचायत की कालोनी में रह रही प्रेमिका के घर पहुंचा। यहां रात करीब 12:30 बजे कमरे में अतुल दुपट्टे के सहारे से फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

प्रेमिका ने पड़ोसियों की मदद से दुपट्टे को काटा और अतुल को सीएचसी लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक डॉ. मान सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रेमिका से पूछताछ की। पुलिस ने शनिवार सुबह करीब नौ बजे मामले की सूचना देवरामपुर प्रधान पवन कठेरिया को कॉल कर दी। इसके बाद प्रधान ने अतुल के परिजन को सूचना दी। इस पर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। इसके बाद दरोगा कल्लू प्रसाद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल चार भाई अमर, अंकित, अंकुल में सबसे छोटा था। उसकी दो बहन किरन व बेबी हैं। अंकुल ने प्रेमिका पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। अंकुल ने बताया कि पिछले छह महीनों से अतुल का एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कालोनी के लोगों ने बताया कि अतुल की मुलाकात दिल्ली में महिला से हुई थी, वही इसे यहां लेकर आया था। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed