फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The ballistic team spent two hours surveying the Manu encounter scene.

Farrukhabad News: मनु एनकाउंटर में बैलिस्टिक टीम ने दो घंटे लिया घटनास्थल का जायजा

Sat, 11 Oct 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 11 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The ballistic team spent two hours surveying the Manu encounter scene.
फोटो-12, मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी के पास मनु एनकाउंटर के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते बैलिस्टिक
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले इनामी बदमाश मनु को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को झांसी से आई बैलिस्टिक टीम ने मुठभेड़ स्थल का करीब दो घंटे तक बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद टीम लौट गई।

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर गई आठ वर्षीय बालिका को 27 जून का सुबह मनु सिंह चौहान ने अगवा कर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी थी। बालिका का शव 28 जून को सुबह मैनपुरी जिले के भोगांव में मिला था।
मनु सिंह बालिका को ले जाते समय सीसी कैमरे में कैद हो गया था। मनु पर पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआइजी) हरीश चंदर ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मनु की तलाश के लिए पुलिस की 12 टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन

17 जुलाई को मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी के पास पुलिस ने मनु को मुठभेड़ में मार गिराया था। शासनस्तर पर मुठभेड़ की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। शुक्रवार को झांसी से बैलिस्टिक टीम प्रभारी राधारमन सैनी, वैज्ञानिक टीम प्रभारी संतोष कुरील व राकेश गंगवार घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी पर सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल, कमालगंज थानाध्यक्ष राजेश रॉय व एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैलिस्टिक टीम ने करीब दो घंटे तक घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद टीम बिना कुछ बताए लौट गई। सीओ मोहम्मदाबाद ने बताया कि बैलिस्टिक टीम जांच करने आई थी। टीम जांच रिपोर्ट गोपनीय रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed