{"_id":"695ac434d73ba5fc8e0e9264","slug":"the-balcony-of-a-house-under-construction-collapsed-injuring-a-mother-and-son-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-135325-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मां-बेटा घायल
Mon, 05 Jan 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो-17, निर्माणाधीन मकान का गिरा छज्जा। स्रोत: जागरुक पाठक
शमशाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलगंज मिल्किया में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से मां और बेटा घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना से मोहल्ले में खलबली मच गई। हादसे के बाद निर्माण कार्य में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अहलकार राजपूत अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। निर्माण के दौरान दीवार पर छज्जा डाला गया था। लगभग दो सप्ताह बाद जब छज्जा खोला जा रहा था, तभी दीवार सहित छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में छज्जा खोल रहे गृहस्वामी के पुत्र विनय कुमार तथा उसकी पत्नी प्रीति घायल हो गईं।
घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को तत्काल एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां उनका उपचार कराया गया। गृहस्वामी अहलकार राजपूत ने बताया कि भवन निर्माण के लिए सामग्री गांव की ही एक बिल्डिंग मैटेरियल स्टोर से खरीदी गई थी। हादसे के बाद सामग्री की गुणवत्ता को लेकर संदेह जताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सावधानी न बरती जाती तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था।