फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The arrival of winter has heated up the market for warm clothesThe arrival of winter has heated up the market for warm clothes

Farrukhabad News: सर्दी की दस्तक से गरमाया गर्म कपड़ों का बाजार

Tue, 18 Nov 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 18 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The arrival of winter has heated up the market for warm clothesThe arrival of winter has heated up the market for warm clothes
फोटो–5 कायमगंज बजरिया मार्केट स्थित दुकान पर गर्म कपड़े देखते ग्राहक। संवाद
कायमगंज। पिछले कुछ दिनों से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। इससे गर्म कपड़ों का बाजार गरमा गया है। बाजारों में जैकेट, ब्लेजर, स्वेटर, ऊनी टी-शर्ट और जर्सी की नई खेप पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

सहालग सीजन को देखते हुए लोग सर्दी से बचाव के साथ-साथ फैशनेबल ऊनी कपड़ों की खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं। रेडीमेड कारोबारी राजीव गुप्ता ने बताया कि इस बार बच्चों, युवाओं और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए स्टाइलिश डिजाइन और नए कलर शेड्स में कपड़ों की बड़ी रेंज मंगाई गई है। ऊनी टी-शर्ट और हाफ जैकेट की सबसे अधिक मांग है। ऊनी शर्ट 300 से 600 रुपये में, जबकि हाफ जैकेट 600 से 2000 रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


दुकानदार रामू गुप्ता ने बताया कि लोग दिसंबर-जनवरी की ठंड और सहालग के मौसम को ध्यान में रखकर लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े खरीद रहे हैं। महिलाओं के लिए ऊनी स्कर्ट, ब्लेजर, हाफ कोट और पारंपरिक ड्रेस की नई वैरायटी आ चुकी है। बच्चों के लिए भी रंग-बिरंगे ऊनी कपड़ों की बिक्री हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक पिंकी ने बताया कि ऊनी ट्रैकसूट और फुल जैकेट पसंद आ रही है। उधर, फर्रुखाबाद में शहर में फुटपाथ पर भी दुकानें सज गई हैं। कंबल की कई दुकानें लगी हैं। इस पर भी भीड़ हो रही है। इसके अलावा फतेहगढ़ में मंगलवार और शहर में रविवार बाजार में भी गर्म कपड़ों की दुकानें लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed