{"_id":"5decf4888ebc3e1bbe0da522","slug":"the-appearance-of-ramganga-bridge-will-change-farrukhabad-news-knp5308101167","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 लाख से बनेगी रामगंगा पुल की सड़क, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 लाख से बनेगी रामगंगा पुल की सड़क, काम शुरू
विज्ञापन
रामगंगा पुल पर काम करते मजदूर।
- फोटो : FARRUKHABAD
इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित रामगंगा पुल की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी। इससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया था। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसी के बाद रामगंगा पुल की सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। 22 लाख रुपये की लागत से काम कराया जाएगा।
जिले की सीमा पर बने रामगंगा पुल की सड़क खस्ताहाल है। इस पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहनों का निकलना मुश्किल है। राजेपुर ब्लाक क्षेत्र का गन्ना जनपद हरदोई के रूपापुर चीनी मिल में जाता है। इन दिनों गन्ने का सीजन होने व इटावा-बरेली हाईवे की वजह से रामगंगा के पुल पर वाहनों का बोझ अधिक रहता है।
इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने कई बार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित कीं। एक दिसंबर को भी अमर उजाला ने ‘गंगा व रामगंगा पुल की सड़क खस्ताहाल’ शीर्षक से फोटो के साथ समाचार प्रकाशित किया।
विज्ञापन
इसी के बाद रामगंगा पुल की सड़क का निर्माण नेशनल हाईवे विभाग द्वारा शुरू करा दिया गया। इसी माह सड़क का निर्माण कार्य पूरा होना है। रामनगरिया मेला लगने से पूर्व गंगा व रामगंगा पुल पर गड्ढे दिखाई नहीं देंगे। इससे श्रद्धालुओं को आने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
एनएचएआई के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि रामगंगा पुल की सड़क निर्माण का पांच दिसंबर को ही टेंडर हुआ है। ठेकेदार से अनुबंध की प्रक्रिया चल ही रही है, शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के आदेश के चलते काम शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 22 लाख रुपये में निर्माण का ठेका हुआ है।
इसमें पुल के ज्वाइंट की प्लेटों की वेल्डिंग कराई जाएगी। पुल की रेलिंग की मरम्मत व अधूरी रेलिंग पूरी होगी। इसके साथ सड़क पर डामर बिछाया जाएगा। यह कार्य 25 दिसंबर तक पूरा किया जाना है। वहीं पांचालाघाट स्थित गंगा के पुल को भी रामनगरिया मेला शुरू होने से पहले गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।