{"_id":"69011310cfe3c53dd10adf3a","slug":"the-annual-festival-will-begin-with-manas-path-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107780-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मानस पाठ से वार्षिकोत्सव शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मानस पाठ से वार्षिकोत्सव शुरू होगा
Wed, 29 Oct 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के गंगा दरवाजा स्थित ऋषि आश्रम में मंगलवार को ध्वजारोहण, श्रीरामचरित मानस पाठ से विष्णु महायज्ञ और संत सम्मेलन का शुभारंभ हो गया। आश्रम में नौ दिन तक कार्यक्रम चलेंगे।
नैमिष व्यास पीठाधीश्वर श्री मज्जगदाचार्य स्वामी उपेंद्रानंद सरस्वती महाराज की देखरेख में 66वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण से किया गया। आश्रम व्यवस्थापक आचार्य डॉ. अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम पांच नवंबर तक चलेंगे। 29 अक्तूबर को कलश यात्रा एवं रामचरित मानस का विराम होगा।
30 अक्तूबर के वृंदावन धाम से पधारे कथाव्यास देवदत्त शुक्ला भागवत कथा का वाचन करेंगे। 31 अक्तूबर को यज्ञ नैमिष से पधारे रामस्वरूप चतुर्वेदी कराएंगे। इसके बाद विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति पांच नवंबर को होगी।
विज्ञापन
यज्ञ रोजाना सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। कथा का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक रहेगा। ध्वजारोहण में मुख्य व्यवस्थापक के अलावा उदय सिंह चौहान, नीरू दीक्षित, नैमिषधाम से आए छात्रों ने व्यवस्था देखी।