फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The accused of making obscene photos of a mother and daughter viral beat up a woman in front of the District Magistrate's office

Farrukhabad News: मां-बेटी के अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी ने डीएम दफ्तर के सामने महिला को पीटा

Tue, 23 Sep 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The accused of making obscene photos of a mother and daughter viral beat up a woman in front of the District Magistrate's office
फोटो-35, फतेहगढ़ डीएम दफ्तर के सामने आरोपी को पकड़ती पुलिस। वीडियो ग्रैब - फोटो : शहर ​​स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
फर्रुखाबाद। मां और उसकी मासूम बेटी की अश्लील फोटो एडिट कर वायरल करने के मामले में साइबर थाने में नामजद आरोपी ने डीएम दफ्तर के सामने पीड़ित महिला पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के साथ मौजूद लोगों ने उसे बमुश्किल बचाया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर कादरीगेट पुलिस को सौंपा। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को भी हिरासत में लिया तो हंगामा हो गया। बहरहाल उनका शांतिभंग में चालान किया गया। महिला डीएम दफ्तर पहुंची थी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने पिछले महीने साइबर थाने में हरदोई के साजनपुर निवासी अभिषेक मिश्रा के खिलाफ साक्ष्य देकर आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें महिला ने कहा था कि आरोपी फोटो को एडिट उसकी और उसकी नौ माह की मासूम बेटी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। उसमें अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहा है। उसने यह फोटो उसके रिश्तेदारों को भी भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो उसके हौसले बुलंद हो गए। इसी मामले में पीड़िता अपने परिजनों के साथ सोमवार को कलक्ट्रेट में शिकायत करने गई थी। वह डीएम दफ्तर के सामने पहुंची तो आरोपी भी वहां पहुंच गया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने गाली देते हुए लोहे की छड़ी से उस पर वार कर दिया। परिजनों ने बमुश्किल उसे बचाया। इसी दौरान पहुंची फतेहगढ़ थाना पुलिस ने युवक को पकड़कर कादरीगेट पुलिस को सौंपा।

उधर, कादरीगेट पहुंची पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कहा कि मिलीभगत से आरोपी को बचाया जा रहा है। वह उनके व बच्ची के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल रहा है। ऐसे में परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बैठा लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed