फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Textile printing industry: The factory will be closed for 23 days

वस्त्र छपाई उद्योग: 23 दिन बंद रहेंगे कारखाने

Fri, 02 Jan 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 02 Jan 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Textile printing industry: The factory will be closed for 23 days
मेला रामनगरिया के दौरान 23 दिन तक वस्त्र छपाई उद्योग में गीला (रंगाई व
विज्ञापन
धुलाई) का काम नहीं होगा। इससे 4 से 5 हजार मजदूरों के सामने रोजगार की दिक्कत होगी। इस दौरान कारोबार को 10 से 15 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। माघ मेलाें के मद्देनजर इकाइयाें को बंद करने का फरमान जारी हुआ है।

शहर में टेक्सटाइल प्रिंटिंग की 91 इकाइयां हैं। इनमें से 27 में ही ईटीपी (जल शुद्धीकरण प्लांट) लगा है। 64 ने हाकिमों की हिदायत के बाद भी ईटीपी नहीं लगवाया है। यह इकाइयां रोक के बाद भी गीला काम कर रही हैं। पांच जनवरी से मेला राम नगरिया पांचाल घाट पर शुरू हो रहा है।

ऐेसे में इकाइयाें से निकलने वाला रंगीन व रासायनिक पानी गंगा में जाने से रोका जाएगा। इसके लिए सारी इकाइयों को मेले के दौरान गीला काम बंद करने की हिदायत दी गई है। जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति को इसकी निगरानी का जिम्मा दिया गया है।

2 जनवरी से 14 फरवरी के बीच 23 दिन इकाइयाें में कपड़ों की रंगाई व धुलाई का काम बंद रखा जाएगा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेप्टर चेयरमैन रोहित गोयल का कहना है कि इस बीच काम बंदी से 10 से 15 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। मजदूराें को काम की समस्या होगी।
 
इन तारीखाें में बंद रहेगा काम
3 से 5 जनवरी, 11 से 14 जनवरी, 17 से 20 जनवरी, 21 से 24 जनवरी, 31 जनवरी, 1 से 3 फरवरी व 11 से 14 फरवरी ।

नहीं काटे गए बिजली कनेक्शन
नवंबर में बिजली विभाग को बिना ईटीपी के चल रही इकाइयाें के  बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश डीएम एनकेएस चौहान ने दिए थे। इस पर अमल नहीं हुआ। दिसंबर में भी विभागीय अधिकारियाें को बिजली क नेक्शन काटने के लिए हिदायत दी गई। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।

बिना ईटीपी वाली इकाइयों को बंद करने के लिए कहा जा चुका है।  बिजली कनेक्शन न कटने से काम चल रहा है। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो कारोबारियाें ने इन्हें कनेक्शन न काटने के लिए समझ लिया है। इसी से डीएम व एडीएम के फरमान को ठेंगा दिखा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed