फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   TET Exam: 34368 candidates will appear for the exam at 20 examination centers

टीईटी परीक्षा : 20 परीक्षा केंद्रों पर 34368 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Fri, 29 Aug 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
TET Exam: 34368 candidates will appear for the exam at 20 examination centers
फर्रुखाबाद। जिले में छह व सात सितंबर को 20 परीक्षा केंद्रों पर 34368 अभ्यर्थी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (टीईटी) देंगे। इसके लिए 805 कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक लगेंगे। साथ ही पुलिस बल की भी मांग की गई है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। इसके लिए ठेका भी हो गया है।
विज्ञापन



परीक्षा के लिए 20-20 सेक्टर, स्टेटिक व केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए कवायद शुरू कर दी है। बेसिक के साथ ही माध्यमिक के विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई जाएगी। गुरुवार को कक्ष निरीक्षकों को लगाए जाने के लिए डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने मातहतों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि टीईटी परीक्षा के लिए जिले में 34368 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 20 केंद्रों पर परीक्षा होगी। 805 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का ठेका लखनऊ से ही दिया गया है। ठेकेदार ने परीक्षा केंद्रों पर कैमरे लगवाने भी शुरू कर दिए हैं। बताया कि पुलिसबल की मांग के लिए एसपी को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed