फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tension in Lohia and dispute in doctor, push

लोहिया में तीमारदार और डॉक्टर में विवाद, धक्कामुक्की

Wed, 19 Jun 2019 11:27 PM IST
प्रशांत कुमार फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 19 Jun 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tension in Lohia and dispute in doctor, push
लोहिया में तीमारदार और डॉक्टर में विवाद, धक्कामुक्की - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 बीमार युवक के इजाल को लेकर लोहिया अस्पताल में मंगलवार की रात डॉक्टर और तीमारदार में विवाद हो गया। तीमारदार और कर्मचारियों में धक्कामुक्की हो गई। इससे गुस्साए डॉक्टरों और कर्मचारियों ने इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दीं। मरीज को रेफर कराकर उसके परिवार वाले ले गए। डॉक्टर ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार सुबह इमरजेंसी सेवाएं शुरू हुई।
विज्ञापन



कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी राजकिशोर कटियार के पुत्र आकाश (30) की अचानक तबीयत खराब हो गई। भतीजा शक्ति उसे लेकर लोहिया अस्पताल करीब सवा दस बजे पहुंचा। ड्यूटी कर रहे डा. प्रशांत सेंगर ने उसे भर्ती किया और इलाज शुरू किया।
विज्ञापन


कुछ देर रुकने के बाद वह खाना खाने इमरजेंसी के पास बने कमरे में चले गए। मरीज की फार्मासिस्ट देखभाल कर रहे थे। तभी शक्ति ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। डाक्टर के कमरे के बाहर जाकर जोर से गेट खोल दिया। इसका डॉक्टर ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक्ति के कहने पर डॉक्टर ने कहा कि वह  खाना खाकर मरीज को दोबारा देखने आ रहे हैं। इसे लेकर दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई। शक्ति ने डॉक्टर से अभद्रता कर दी। शक्ति के अन्य साथी भी लोहिया अस्पताल आ गए।

इसमें एक ने खुद का सांसद का समर्थक बताया और इलाज में लापरवाही बताकर हंगामा करना शुरू कर दिया। विरोध पर कर्मचारियों से युवकों की धक्कामुक्की होने लगी। शक्ति के कहने पर डॉक्टर ने आकाश को रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर सीएमएस डा. एसपी सिंह समेत अन्य डॉक्टर व कर्मचारी इमरजेंसी कक्ष में पहुंच गए। तब तक मरीज को उसके घरवाले लेकर चले गए थे।

घटना से गुस्साए डॉक्टरों और कर्मचारियों ने इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दीं। शहर कोतवाल संजय मिश्रा  पुसि बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। डा. प्रशांत सेंगर की तहरीर पर शक्ति, सोनू ठाकुर, मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी बब्बा दुबे व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज की गई।


इसमें डॉक्टर ने आरोपियों पर गाली गलौज कर अभद्रता करने, विरोध पर जान से मारने की धमकी देने और आक्सीजन के मास्क व पाइप उखाड़ कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार सुबह बब्बा दुबे और भटपुरा निवासी नीरज दुबे को पकड़ लिया। इसके बाद डाक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर मरीजों का इलाज शुरू किया। कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed