फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   tender cancelled, basic student will have to wail long

ढुलाई टेंडर निरस्त, बच्चों को अभी नहीं मिलेगी किताबें

Mon, 02 Aug 2021 05:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
tender cancelled, basic student will have to wail long
फर्रुखाबाद। कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को निशुल्क किताबों के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। स्कूलों में किताबें पहुंचाने के लिए जारी टेंडर में कागजात अधूरे मिलने पर निरस्त कर दिए गए। अब दोबारा टेंडर निकाले जाएंगे। इसके बाद ठेका होने पर स्कूलों तक किताबों को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय, अनुदानित व राजकीय इंटर कॉलेजों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें सर्व शिक्षा अभियान के तहत दी जाती हैं। शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए किताबें आई हैं। स्कूलों में किताबों की ढुलाई का ठेका देने के लिए टेंडर निकाले गए थे। तीन फर्मों ने टेंडर डाले। टेंडरों में तीनों फर्मों के कागजात अधूरे मिले। इससे ढुलाई का ठेका नहीं हो सका है।
विज्ञापन

किताबों को स्कूल तक पहुंचने में अभी और दिन लगेंगे। शैक्षिक सत्र के चार माह गुजर गए, अभी तक छात्रों को किताबें नहीं मिली। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि जिन फर्मों ने टेंडर डाले थे, उन्होंने पूरे कागजात नहीं लगाए थे। इससे टेंडर निरस्त किया गया है। जल्द टेंडर निकाल कर ढुलाई का ठेका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed