फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tenants not able to live around Central Jail in farrukhabad

सेंट्रल जेल के आसपास नहीं रह पाएंगे किरायेदार

Tue, 17 Jul 2018 11:11 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 17 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tenants not able to live around Central Jail in farrukhabad
सेंट्रल जेल चौकी पर मकान मालिकों के साथ बैठक करते कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
केंद्रीय कारागार के आसपास बने घरों पर किरायेदार रखने पर पाबंदी लगा दी गई है। विषम परिस्थितियों में अगर किरायेदार रखते हैं तो उसका पुलिस से सत्यापन कराना होगा। यह निर्णय सेंट्रल जेल में सुनील राठी के आने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है। मंगलवार को फतेहगढ़ कोतवाल ने सेंट्रल जेल चौकी पर केंद्रीय कारागार के आसपास बने मकानों के मालिकों के साथ बैठक की। उन्होंने किरायेदार न रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी की पश्चिम के माफिया सुनील राठी ने गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया। शासन ने जेल में रिक्त चल रहे अफसरों के पदों को भी भरना शुरू कर दिया है। जेल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट है। जेल में बैरकों की तलाशी रोजाना हो रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को फतेहगढ़ कोतवाल झाझनलाल ने सेंट्रल जेल के आसपास रहने वाले मकान मालिकों की सेंट्रल जेल चौकी पर शाम को बैठक ली। इसमें शिवम दुबे, सुधीर सक्सेना, अरुण सक्सेना, रामजी शुक्ला, अवधेश शुक्ला, रामनरेश मिश्रा, अनिल शर्मा, सर्वेश राठौर आदि उपस्थित रहे। कोतवाल ने गृहस्वामियों से कहा कि वह मकान में किसी भी किरायेदार को न रखें। अगर कोई मकान मालिक कमरा किराये पर देना चाहता है तो वह किरायेदार का पुलिस से सत्यापन कराएं। किसी संदिग्ध व्यक्ति को घर के आसपास देखें तो पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि एसपी के आदेश पर सेंट्रल जेल में बंद सुनील राठी के आने के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। चौकी प्रभारी को भी इलाके में नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed