फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tempo reflex , student's death

टेंपो पलटने से छात्र की मौत

Sat, 31 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 31 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tempo reflex , student's death
परिवार के साथ टेंपो से रामनगारिया मेला देखने जाते समय साइकिल सवार को
विज्ञापन
बचाने में टेंपो बेकाबू होकर कादरीगेट चौकी के पास पलट गया। इस हादसे में छात्र समेत आठ लोग घायल हो गए। इन्हें  लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। इस बीच  टेंपो चालक खिसक लिया। पुलिस टेंपो को चौकी पर ले गई।

थाना मऊदरवाजा के गांव पचपुखरा निवासी छविराम कुशवाहा की पत्नी ममता देवी शनिवार को बेटे निखिल, रिक सिंह के अलावा रिश्तेदार मनोज कुशवाहा, इनकी पत्नी परमिता देवी, मनोज की बेटी अंजल, युवराज पुत्र संजीव, सेजल पुत्री मनोज के साथ शनिवार की दोपहर टेंपो से रामनगारिया मेला जा रही थीं। टेंपो में कुछ और  सवारियां भी बैठी थीं। कादरीगेट चौकी के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने में तेज रफ्तार टेंपो पलट गया।  किनारे बैठे निखिल व कई और

सवारियां टेंपो के नीचे दब गईं। हादसा होते देख आसपास के लोगों के साथ चौकी पर तैनात सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। इन्हाेंने टेंपो को सीधा कर सवारियों को बाहर निकाला। गंभीर घायल निखिल को उसी टेंपो से  सिपाही और परिवार के लोग लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर मौजूद डाक्टर ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर

परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान टेंपो चालक भाग गया। हादसे में छात्र की मौत की खबर पर चौकी प्रभारी राजेश कुमार अस्पताल पहुंचे।  परिजनों ने बताया कि निखिल सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा 8 का छात्र था। उसके पिता गुजरात में नौकरी करते हैं। एक अन्य मामले में जिला एटा के कस्बा जैथरा निवासी दिनेश कुमार पैदल खेतों की ओर जा रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दिनेश घायल हो गए। परिजनों ने इन्हें  लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
फर्रुखाबाद/शमसाबाद/कायमगंज। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव कुइंयाखेड़ा निवासी धर्मेंद्र कुमार बाइक से कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पपड़ी गए थे। लौटते समय पपड़ी गांव के पास ही सामने से बस आ गई। बचने के प्रयास में धर्मेंद्र बाइक समेत खड्ड में जा गिरा। घटना की सूचना पर घायल के पिता सोबरन सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बेटे को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार शमसाबाद के गांव सिकंदरपुर निवासी इस्तखार बाइक से कायमगंज आ रहे थे। दमदमा गांव के पास बाइक फिसलने से घायल हो गए। वहीं कंपिल निवासी सुरेंद्र बाइक पर अपनी पत्नी राखी को बैठाकर नगर की ओर आ रहे थे। ब्रेकर पर बाइक उछलने से उनकी पत्नी गिर कर घायल हो गईं। इन्हें  सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, गांव बराबिकू निवासी रामलडै़ते छत पर धूप सेंक रहे थे।

तभी बंदरों ने हमला कर दिया। इससे घबराकर भागे तो छत से नीचे आ गिरे। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, थाना मऊदरवाजा के गांव न्यायतपुर सरैया निवासी रिचा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र और रेहा निवासी पूनम प्रेरक हैं। शनिवार को यह स्कूल के पास खड़ी थीं। तभी कार की चपेट में आने से घायल हो गईं। इन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed