{"_id":"2ce21f1bb32bb36ca56c995ad792b8dc","slug":"tempo-overturns-death-of-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से किशोर की मौत
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 10 Oct 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज। वोट डलवाने के लिए मतदाताओं को लेकर आ रहा टेंपो पलट गया। इस हादसे में किशोर की मौत हो गई। वहीं परिवार की महिलाओं समेत चार अन्य सवारियां घायल हो गईं। एक प्रत्याशी ने अपने वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस से नोकझोंक होने से गुस्साए ग्रामीणों ने टेंपो में तोड़ कर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस टेंपो कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव जीरौगार निवासी अफसर परिवार समेत मौजूदा समय में कन्नौज में रह रहे हैं। शुक्रवार को वोट डालने के लिए अफसर का पुत्र अफ्फान, पत्नी परवीन और बेटी मुन्नी ट्रेन से कमालगंज उतरे, यहां से यह लोग टेंपो पर सवार होकर जीरागौर जा रहे थे।
विज्ञापन
जीरागौर तिराहे के पास टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटना में अफ्फान की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं अफ्फान की मां परवीन, बहन मुन्नी के अलावा अन्य सवारियां चरन सिंह, सरोज देवी और कमला देवी निवासी रुनी चुरसई घायल हो गईं।
विज्ञापन
दुर्घटना होते देख आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरोगा सर्वेश कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि चुनाव चल रहा है। इसलिए वह लोग घटनास्थल से चले जाएं। इस बात को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
गुस्साए लोगों ने टेंपो में तोड़फोड़ कर दी। तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक रामभवन चौरसिया, एसओ यतेंद्र यादव फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
एएसपी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी उमेश यादव ने अपने वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायलों का सीएचसी पर उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टेंपो चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।