फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tempo overturns after colliding with tractor, eight injured

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो पलटा, आठ घायल

Mon, 29 Apr 2024 02:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturns after colliding with tractor, eight injured
मोहम्मदाबाद। क्षेत्र के गांव मुडगांव के मजरा अबापुखरी निवासी जबर सिंह की पुत्री पूजा अपने बेटे विराट का अन्नप्राशन कराने संकिसा गई थी। टेंपो पर परिवार के एक दर्जन लोग सवार थे। वापस आने के दौरान दहेलिया मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, इससे टेंपो पलट गया।
विज्ञापन

टेंपो में सवार जबर सिंह(60), उनकी पुत्री हिमांशी (17), शिवानी (16), रामनरेश की पुत्री रचना(17), किरन(16), बादाम सिंह की पत्नी मुन्नी देवी(50), राजकिशोर की पुत्री लक्ष्मी (7) व अजब सिंह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा। वहां डॉ.सनी मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने से मुन्नी देवी व जबर सिंह को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में भी दोनों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed