फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tempo - car collision killed one

टेंपो-कार की भिड़ंत में एक की मौत

Mon, 01 Jun 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 01 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tempo - car collision killed one
हुल्लापुर बैरियर के पास सोमवार सुबह टेंपो और कार की भिड़ंत में एक टेंपो
विज्ञापन
सवार की मौत हो गई। हादसे में दस यात्री घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी टेंपो सवार शाहजहांपुर के उर्स से लौट रहे थे। राजेपुर के गांव अलीगढ़ निवासी अंसार और उसके साथी भाऊपुर भट्ठे पर काम करते हैं। अंसार और उसके साथी किराए का टेंपो लेकर

शाहजहांपुर के मऊशाहपुर में उर्स देखने गए थे। सोमवार तड़के ये लोग लौट रहे थे। हुल्लापुर बैरियर पर टेंपो की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार पपियापुर निवासी आमीन शाह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टेंपो में सवार अंसार, उसकी बेटी सोनी, अनवर, जिला शाहजहांपुर के पिपरथ निवासी अकील, गुलशन, खुर्शीद, अफसना, गुलशन और कार में

सवार आईटीआई चौराहा निवासी रामतीर्थ, सिजल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद रामतीर्थ, सिजल दूसरे अस्पताल चले गए। मौत की खबर पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed