{"_id":"686d62db116f273065070b5f","slug":"teenager-who-went-to-work-in-a-beauty-parlor-goes-missing-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-106735-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ब्यूटी पार्लर में काम करने गया किशोर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ब्यूटी पार्लर में काम करने गया किशोर लापता
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर से ब्यूटीपार्लर पर काम करने निकला किशोर लापता हो गया। मोबाइल स्विच ऑफ होने पर परिजन बेहाल हैं। पुलिस ने मां की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली। पुलिस ने ब्यूटीपार्लर संचालिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सीसीटीवी में किशोर गली में जाते दिखा, मगर वापस नहीं लौटा।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नवदिया निवासी सनी वाल्मीकि अपनी पत्नी पूनम व पुत्र आर्यन (14) के साथ शहर कोतवाली के मोहल्ला पक्कापुल नाला सिम्तसुमाल स्थित ससुराल में रहते हैं। आर्यन आवास-विकास तिराहा स्थित विकासनगर में एक ब्यूटीपार्लर पर काम करता है। सोमवार को ब्यूटीपार्लर संचालिका के बुलावे पर वह घर से चला गया। देर रात तक न लौटने पर मां ने फोन पर बात की। उसने बताया कि वह 10:30 बजे तक लौटेगा मगर फिर फोन बंद हो गया। रात भर खोजबीन के बाद सुबह से ही परिजन फिर उसका पता लगाने लगे। कुछ पता न चलने पर माता-पिता, नाना विपिन, मामा नरेंद्र वाल्मीकि, बुआ पूजा आदि परिवार के लोग कादरीगेट थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में तहरीर दी।
पुलिस को ब्यूटी पार्लर संचालिका ने पूछताछ में बताया कि वह शाम पांच बजे के करीब यहां से चला गया था। पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे, तो उसमें आर्यन शाम चार बजे गली में जाते दिख रहा मगर लौटते हुए नजर नहीं आया। इस पर पुलिस को ब्यूटी पार्लर संचालिका पर शक हुआ। देर शाम पुलिस ने मां की तहरीर पर ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालिका को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट लिख ली है। संचालिका से पूछताछ के बाद सच का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पहली तहरीर में पड़ोसी से बताया था विवाद
आर्यन की मां पूनम ने दोपहर में थाने में तहरीर दी, उसमें पड़ोसी मोहल्ले के एक युवक पर आर्यन से मारपीट करने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस का शक ब्यूटी पार्लर संचालिका पर गहराता जा रहा है।