{"_id":"64c5605a0ceb6749d6081a04","slug":"teenager-died-due-to-drowning-in-the-pond-the-family-is-in-trouble-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1257-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिजन बेहाल
विज्ञापन
जहानगंज। जानवरों के लिए चारा लेने जा रहे किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर किशोर की तलाश करवाई। दो घंटे बाद किशोर का शव तालाब से निकाला गया। शव देखते की परिजन बेहाल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव जहानगंज निवासी सुरेंद्र वाल्मीकि का 16 वर्षीय पुत्र जितेंद्र उर्फ रानू मजदूरी करता था। शनिवार दोपहर दो बजे जितेंद्र जानवरों के लिए खेत से चारा लेने जा रहा था। तालाब के किनारे पहुंचने पर जितेंद्र का पैर फिसल गया। वह तालाब के अंदर गिरकर गहरे पानी में डूबने लगा। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर तालाब तक पहुंचे, तब तक जितेंद्र पानी के अंदर समा गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग तालाब के अंदर घुसकर जितेंद्र की तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। एसओ योगेंद्र सोलंकी ने फर्रुखाबाद से गोताखोर बुलवाकर जितेंद्र की तलाश करवाई। चार बजे गोताखाेरों ने जितेंद्र के शव को बाहर निकाला। शव देखते ही कोहराम मच गया। मां लाली, बहन अंजू व भाई अमन, पिता सुरेंद्र रो-रोकर बेहाल हो गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।