फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager charged over allegations of rape by stepfather

किशोरी ने सौतेले पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sat, 27 Aug 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 27 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Teenager charged over allegations of rape by stepfather
women worship
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस की छानबीन में निकला कि किशोरी ने प्रेमी के कहने पर झूठी शिकायत की है। फिलहाल पुलिस किशोरी के मां-बाप से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गंाव नगला बसोला निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी को बताया कि  शुक्रवार को जब वह चारपाई पर लेटी थी, तभी पिता ने मुझे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां की शादी कलकत्ता में हुई थी।
विज्ञापन


लगभग 14-15 साल पहले पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी। कोतवाली प्रभारी ने कुंआखेड़ा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को मामले की छानबीन के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी ने किशोरी के गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि किशोरी का अपने चचेरे भाई से प्रेम-प्रसंग चल रहा है और तीन दिन पहले किशोरी के पिता ने उसे उसके साथ पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी ने पिता के साथ गालीगलौज भी किया था। इसके बाद हुई पंचायत में किशोरी की शादी में 50 हजार रुपये देने की बात तय हो गई थी। शुक्रवार को प्रेमी ने किशोरी को बरगलाकर झूठी शिकायत करवा दी। फिलहाल पुलिस गांव के लोगों व किशोरी के मां-बाप को कोतवाली बुलाकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed