फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager arrested for theft from Kurk restaurant

Farrukhabad News: कुर्क रेस्टोरेंट से चोरी में किशोर गिरफ्तार, साथी सरगना की तलाश

Sun, 22 Mar 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Teenager arrested for theft from Kurk restaurant
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर के आरोपी के कुर्क रेस्टोरेंट से चोरी के मामले में पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किया गया तांबा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब इस चोरी के सरगना साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


यह घटना फतेहगढ़ के न्यू बजरंग फैमिली रेस्टोरेंट में हुई। यह रेस्टोरेंट छह माह पूर्व प्रशासन ने कुर्क कर तहसीलदार सदर को प्रशासक नियुक्त किया था। शुक्रवार को चोरों ने रेस्टोरेंट के ताले और कुंडियां तोड़ दीं। उन्होंने कमरों में लगे छह एसी, बिजली के बोर्ड और फ्रिज तोड़कर तांबा निकाला और उसे कबाड़ में बेच दिया। स्थानीय लोगों ने एक किशोर को निकलते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोर को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने चोरी का तांबा सेंट्रल जेल के पास एक कबाड़ी को 10 हजार रुपये में बेचा था। उसे अपने हिस्से में मात्र 1500 रुपये मिले। शेष सभी रुपये सरगना ही ले गया था।
विज्ञापन

लेखपाल आशुतोष पांडेय ने इस घटना के संबंध में फतेहगढ़ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि हॉल, मेनगेट और बाथरूम सहित छह नए ताले लगाए गए हैं। फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर का चालान कर उसे किशोर संप्रेक्षणगृह भेजा गया है। उसके सरगना साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed