फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teen 's death raging kin , put jam

किशोर की मौत पर भड़के परिजन, लगाया जाम

Fri, 19 Jun 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 19 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teen 's death raging kin , put jam
प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान किशोर की मौत पर नाराज परिवार के
विज्ञापन
लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिवार के लोगों ने डाक्टर के गलत इलाज से किशोर की मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिवार के लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगौस निवासी रवि कुमार को बुखार आने पर मां ममता देवी ने भोलेपुर फतेहगढ़ रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। शुक्रवार की दोपहर उपचार के दौरान रवि (11) की मृत्यु हो गई। परिजनों ने शव को अस्पताल के बाहर सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। मृतक के मामा कप्तान सिंह ने बताया कि भांजे को तीन दिन

पूर्व बुखार आने पर  भर्ती कराया था। डाक्टर ने टायफाइड और मलेरिया होने की जानकारी दी। शुक्रवार को भांजे की तबीयत ठीक थी। दोपहर के समय डाक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद भांजे की मौत हो गई। मामा ने डाक्टर पर गलत उपचार का आरोप लगाया है। मामा का कहना है कि रवि अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार के लोगों ने सड़क पर शव

रख कर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर फतेहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार के लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। पुलिस के साथ परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। प्रभारी कोतवाल अनूप तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed