फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teen died of collision, partner injured

टीला ढहने से किशोर की मौत, साथी घायल

Sun, 05 Jan 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teen died of collision, partner injured
कमालगंज। टीला धसने से ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठे एक किशोर की दबकर मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला दाऊद निवासी हिफाजत खां का 17 वर्षीय बेटा आमिर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर नगला नगू स्थित कौआ टीला से मिट्टी लेने शनिवार देर शाम गया था। ट्रैक्टर ट्राली पर गांव के अलमुद्दीन का 17 वर्षीय बेटा अरसद बैठा था। कौआ टीला के पास चालक ट्रैक्टर-ट्राली बैक कर रहा था। तभी ट्राली टीले से टकरा गई। इससे टीला ढह गया और ट्राली में बैठा अरसद मिट्टी में दब गया। चपेट में आने से ट्रैक्टर पर बैठा आमिर भी घायल हो गया। उसने अपने गांव व नगला नगू में फोन कर जानकारी दी। तब गांव के लोग मौके पर पहुंचे। करीब आधा घंटे बाद मिट्टी हटाकर अरसद को निकाला जा सका। इसके बाद आमिर व अरसद को सीएचसी लाया गया। वहां डाक्टर ने अरसद को मृत घोषित कर दिया। आमिर को भर्ती कर लिया गया। अरसद के एक बड़ा भाई है। सात बहनों में तीन की शादी हो चुकी है। देर रात तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed