फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Team attacked during electricity checking, records torn

बिजली चेकिंग के दौरान टीम पर हमला, अभिलेख फाड़े

Fri, 30 Sep 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Team attacked during electricity checking, records torn
कायमगंज। कुआं खेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव साहबगंज में बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। जेई ने गुरुवार को दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बरझाला उपकेंद्र के जेई कृष्ण कुमार मौर्या सोमवार को टीम के साथ गांव हसनगंज में बिजली चेकिंग करने गए थे।
चेकिंग के दौरान गांव के दो लोग अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने जेई व टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
सभी ने भागकर जान बचाई। इस दौरान हमलावरों ने टीम से सरकारी कागजात छीनकर फाड़ दिए। इससे गांव में बिजली चेकिंग भी नहीं हो सकी।
जेई कृष्ण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गांव हसनगंज निवासी मुरारी व रामरतन के खिलाफ मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed