फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teachers written on blackboard

टीचरों ने ब्लैकबोर्ड पर लिखे उत्तर

Tue, 21 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Tue, 21 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teachers written on blackboard
प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर में झुंड में बैठकर नकल करते छात्र। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
परिषदीय परीक्षाओं में मंगलवार को भी अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। कहीं ग्रुप में बच्चे नकल करते देखे गए तो कहीं गुरुजी ब्लैक-बोर्ड पर लिखकर बच्चों का भविष्य चौपट करने में जुटे रहे।


बीआरसी केंद्र कमालगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दूसरी पाली में संस्कृत की परीक्षा में बच्चे समय से पहले ही प्रश्नपत्र हल करके बैठ गए। प्रधानाध्यापिका पुष्पलता राठौर ने बताया कि 2 बजे बच्चों ने प्रश्न पत्र हल कर लिया था लेकिन निर्देश में 2.30 बजे से पहले बच्चों को छोड़ने का प्रावधान है इसलिए बच्चे बैठे हैं। ऐसा ही नजारा कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमालगंज में देखने को मिला।
विज्ञापन



अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर में 195 में सिर्फ 95 बच्चे परीक्षा देने आए थे। यहां शिक्षक रामवीर ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को गणित के प्रश्न हल करवा रहे थे। पूछने पर बताया कि बच्चे प्रश्नों के उत्तर नहीं लिख पा रहे थे इसलिए उन्हें बोर्ड पर लिखकर हल करवाए गए। प्राथमिक विद्यालय महोलिया में 132 में 73 बच्चे आए थे, जो दोपहर 1 बजे खेलते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछने पर सहायक अध्यापक रामानंद ने बताया कि बीएसए संदीप चौधरी के निर्देश के अनुसार द्वितीय पाली की परीक्षा 12.30 से 2.30 बजे तक संपन्न होनी है। बच्चों को 1 बजे एमडीएम वितरण कराया गया। इसलिए बच्चों को प्रश्नपत्र नहीं दिया गया है।


शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर में 159 में 118 बच्चे आए थे। बच्चों की कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक प्रवीन शाक्य ने बताया कि शेष बच्चे भट्ठे पर मजदूरी के लिए गए हैं। यहां बच्चे ग्रुप में बैठकर नकल कर रहे थे।


पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमापुर जसू में पंजीकृत 31 बच्चों में 27 बच्चे आए थे। यह बच्चे गणित के उत्तरों को एक-दूसरे की कापी में देखकर नकल कर रहे थे। बीएसए संदीप चौधरी ने बताया कि संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed