{"_id":"9f89f9f25dcbd4ca7e3e8f03d93b98a1","slug":"teachers-union-officials-recognitions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के मिली मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के मिली मान्यता
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में कहा गया कि प्रांतीय संघ से जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक और जिला मंत्री नरेंद्र पाल सिंह समेत 22 लोगों को मान्यता मिल गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया जाएगा कि पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नहीं हैं। कहीं भी इनका हस्तक्षेप न रखा जाए।
शुक्रवार को बीआरसी केंद्र बढ़पुर में आयोजित उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रांतीय संघ ने फर्रुखाबाद जिला कार्यसमिति को संघ की मान्यता प्रदान कर दी है। इसके तहत जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक और जिला मंत्री नरेंद्र पाल सिंह राजपूत समेत 22 लोगों को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
वक्ताओं ने कहा कि जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया जाएगा कि पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर अपने को इसी संघ का अध्यक्ष बताकर विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों पर अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक, जिला मंत्री नरेंद्र पाल सिंह राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे, संयुक्त मंत्री प्रवेश सिंह राठौर, वीरेंद्र त्रिपाठी, अजीत कुमार यादव, देवेश यादव, अशोक कुशवाह, संदीप दुबे और कुलदीप आदि मौजूद रहे।